NRI SANJH JALANDHAR (29 MAY)
भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मंगलवार को पूरे राज्य में न्यूज चैनल Zee News पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी जैसे क्षेत्रीय भाषा के चैनलों सहित जी मीडिया के सभी चैनलों को भी ब्लैकआउट कर दिया गया। इस पर जी मीडिया की ओर से कहा गया कि पंजाब सरकार ने कोई औपचारिक सूचना दिए बगैर समूह का ब्लैकआउट किया है।


