NRI SANJH JALANDHAR (10 JANUARY)
टीवी स्टूडियो में लाइव प्रसारण के दौरान इक्वाडोर के शहर गुआयाकिल में कुछ बंदूकधारी ने स्टूडियो में मौजूद लोगों, पत्रकारों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह घटना मंगलवार को घटी है। पिस्तौल और डायनामाइट जैसी दिखने वाली हथियारों से लैस बंदूकधारी गुआयाकिल में टीवी टेलीविजन नेटवर्क के सेट में घुस गए और चिल्लाने लगे कि उनके पास बम हैं। वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनी जा सकती है। हालांकि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
देखे वीडियो
15 मिनट तक चला लाइव
जब बंदूकधारी स्टूडियो में घुसे तो चैनल पर कम से कम 15 मिनट तक लाइव चलता रहा। वायरल वीडियो में टीवी चैनल के कर्मचारी स्टूडियो के फर्श पर बैठे हैं। पुलिस कमांडर सेसर जपाटा ने जानकारी देते हुए बताया कि हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले पुलिस अधिकारियों के अपहरण के मामले में जेल में सजा काट रहे एक शक्तिशाली गिरोह का नेता जेल से फरार हो गया है। जिसके बाद इक्वाडोर में कई हमले हो रहे हैं। लॉस चोनेरोस गिरोह के नेता एडोल्फो मैकियास, उर्फ ‘फिटो’ को रविवार को जेल में अपने सेल से लापता पाया गया था।


