Saturday, September 19, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट'मिर्जापुर द मूवी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाया हुआ है. एक पॉपुलर हिंदी वेब सीरीज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह से कुछ लोगों को ये शक था कि ये बॉक्स ऑफिसपर चल नहीं पाएगी. लेकिन इसने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है।

सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए इसने दो हफ्ते भी पूरे कर लिए हैं और तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. इसने इमरान हाशमी की फ़िल्म ‘आवारापन 2’ के फाइनल रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिये है।पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल सहित कई कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर मजूबत बनी हुई है।

इसने अपने पहले हफ्ते में सबसे शानदार परफॉर्म किया था और 148.45 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई फिर भी इसने 55 करोड़ रुपये कमाए. अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे इसके कलेक्शन में फिर मंदी देखी गई है हालांकि इसने करोड़ों में ही कमाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments