Saturday, September 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम ने किसानों से धरना ना लगाने की अपील की

सीएम ने किसानों से धरना ना लगाने की अपील की

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) में शुक्रवार (18 सितंबर) को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 दिनों के किसान मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने किसान यूनियनों से धरना लगाने की बजाय सीधे तौर पर मीटिंग करने की अपील की। मान ने कहा, “मैं तुम्हारा मित्र कीड़ा हूं, तुम मुझ पर भी स्प्रे कर देते हो।”उन्होंने कहा, “मेले में किसान नेता भी आए होंगे। मेरी विनती है कि जब भी कोई समस्या हो, पहले मेरे पास सीधे आ जाया करो।

तुम पहले सड़कों पर धरना लगाते हो और बाद में कहते हो कि मीटिंग करनी है।” मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वे तो किसानों के हक में खड़े रहने वाले ‘मित्र कीड़े’ जैसे हैं, इसलिए उन पर ही स्प्रे न किया जाए।मान ने कहा कि आने वाले समय में किसानों को पराली जलाने के मुद्दे पर बदनाम किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार किसानों पर मुकदमे दर्ज करने की बात कर रही है, लेकिन पंजाब सरकार किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज नहीं करेगी। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की और कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रोत्साहन दे तो वे पराली का प्रबंधन कर सकते हैं। पंजाब सरकार द्वारा भी प्रोत्साहन देने की बात कही गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश के आखिरी खेत तक नहर का पानी पहुंचाने का संकल्प लिया था, जो बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन खेतों की सिंचाई नहर के पानी से हो रही है, वहां फसलों के उत्पादन में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि नहर नेटवर्क मजबूत होने के कारण पंजाब के कई क्षेत्रों में भूजल स्तर में 1 फुट से लेकर 5 फुट तक का सुधार दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments