NRI SANJH JALANDHAR (26 MAY)
दिल्ली में लोक सभा चुनाव में अपनी वोट डालने के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में एक 1 जून तक रहेगें। आज यानि रविवार को फिरोजपुर में दो रोड शो निकाले जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का 13 हलकों में प्रोग्राम तय हैं। केजरीवाल रोजाना 3 से 4 सभाएं व रोड शो करेंगे। आज दोपहर के समय अरविंद केजरीवाल फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। जहां वे टाउन हॉल में बैठक करेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहां मौजूद रहेंगे और चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। 4 बजे होशियारपुर पहुंचेंगे और रोड शो निकालेंगे। ये रोड शो खत्म करने के बाद शाम 5 बजे वे बठिंडा पहुंचे जाएंगे।
सीएम मान करेंगे जनसभाएं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार 5 कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। सीएम खडूर साहिब, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में करेंगे जनसभाएं करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे फिरोजपुर में और 7 बजे गुरु हर सहाय में करेंगे रोड शो निकाला जाएगा।


