Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनल28 मई तक तपेगा पंजाब समेत उतर भारत, तापमान 47 डिग्री तक...

28 मई तक तपेगा पंजाब समेत उतर भारत, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

NRI SANJH JALANDHAR (26 MAY)


लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार नौतपा अभी 28 मई तक गर्मी का कहर बरपाएगा। तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पंजाब समेत उतर भारत में गर्मी का कहर पूरी तरह से जारी है।

आने वाले कुछ अन्य दिनों तक भी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू का कहर जारी रहेगा। हीटवेव का प्रभाव जम्मू, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट उत्तर प्रदेश, ईस्ट मध्य प्रदेश, सेंट्रल महाराष्ट्र और गुजरात में भी देखने को मिलेगा। शनिवार को मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का तापमान शनिवार को 46.9 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।


आने वाले चार दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी के चले रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 28 मई तक मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रातों में भी अधिक तापमान रहने का अनुमान लगाया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शनिवार को देश के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के 12 बजे से 3 बजे तक घरों में रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लू और गर्मी अपने चरम पर होती है और इस वजह से खुद को लू के कारण बीमार होने से बचाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि लोग घरों में ही रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments