NRI SANJH JALANDHAR (20 MAY)
जालंधर से बढ़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह साईं दास स्कूल जा रहे 14 साल के छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र एक्टिवा पर स्कूल जा रहा था। धटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जिन्होंने मौके पर आकर शव को कब्जे मे लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। जैसे ही छात्र के परिजनों को इस हादसे के बारे में पता चला तो घटना स्थल पर पहुंचे। अपने बेटे की लाश को देखकर सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ कारवाई की जाएगी और परिजनों के ब्यानों पर बनती का कारवाई भी।
मृतक की पहचान रोनित निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ट्रक ड्राइवर को मौके से भागने की कोशिश कर रही थी। परिजनों ने कहा कि पुलिस की नाकामी की वजह से ट्रक के रूप में मौत सड़कों पर घूम रही है। क्या मुझे मेरा बच्चा लौट सकती है पुलिस, उन्हें बच्चों की लाश नहीं बच्चा वापस चाहिए। वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ भूशण शर्मा ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और परियों को शांत कर धरना हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने ट्रक चला के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं दूसरी तरफ परिजनों नेकहा कि बच्चा चाचा को रोटी देने जा रहा था जिसकी पुलिस जांच कर रही है।


