सोने- चांदी के खरीदोरों के लिए एक बुरी खबर है. सरकार ने सोने के लिए बेस इंपोर्ट प्राइस में 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी कर दी है और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस को 83 डॉलर प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है. इसके बाद सोने का नया बेस इंपोर्ट प्राइस 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया है और चांदी बढ़कर 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गई है।
केंद्र सरकार ने तीन दिन पहले ही सोने की बेस इंपोर्ट कीमत में 80 डॉलर और चांदी की कीमत में 276 डॉलर की कटौती की थी. तो अब ऐसे में आइये यहां से जानते हैं कि आज 16 जून का सोने- चांदी का ताजा भाव क्या है।दिल्ली में 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹151680 ,22 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹139050 और18 कैरेट सोना (10 ग्राम)113800 है।


