Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलचारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

NRI SANJH JALANDHAR (20 MAY)

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में रविवार से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन एक बार फिर शुरू हो गए। रविवार को ऋषिकेश में 3000 जबकि हरिद्वार में 1775 श्रद्धालुओं का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रशासन ने 13 मई को श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी थी।

14 मई के बाद पहुंचने वाले यात्रियों का दूसरे चरण में पंजीकरण कराया जाएगा. चारधाम यात्रा के लिए जून तक ऑनलाइन पंजीकरण पहले ही फुल हो चुके हैं। ऑफलाइन पंजीकरण भी 13 मई से बंद थे। ऐसे में ऋषिकेश में यात्री परेशान थे। ठहरे यात्रियों को प्रशासन ने चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की। इसके बाद पंजीकरण काउंटर पर सिलसिलेवार उन्हें लाइन में लगाकर फार्म भरवाए गए।

बदरीनाथ में दर्शन को 3 किलोमीटर लंबी लाइन

बदरीनाथ में रविवार को दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की तीन किलोमीटर लंबी लाइन नजर आई. रविवार को सिंहद्वार से लेकर दर्शन पथ पर यात्रियों की कतार रही. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहली बार तीन किमी लंबी लाइन यात्रियों की देखने को मिली. श्रद्धालु बारिश में भी बरसाती ओढ़े दर्शन के लिए कतार में खड़े दिखे।

यमुनोत्री की यात्रा पर आए 2 श्रद्धालुओं की मौत

यमुनोत्री मंदिर की यात्रा पर आए 2 श्रद्धालुओं की शनिवार देर रात मौत हो गई. मरने वालों की पहचान गुजरात की 53 वर्षीय कमलेश भाई पटेल और दूसरी महाराष्ट्र की 54 वर्षीय रोहिणी किशन दल्वी के रूप में हुई है। गंगोत्री यमुनोत्री की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

केदारनाथ धाम पहुंच रहे सबसे ज्यादा श्रद्धालु

चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम की यात्रा पर ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 10 मई से शुरू यात्रा में अब तक आए श्रद्धालुओं में करीब 50 केदारनाथ आए हैं. बाकी 50 फीसदी श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिर के दर्शन किए हैं। शनिवार देर शाम तक चारधाम में 5.55 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments