NRI SANJH JALANDHAR (20 MAY)
लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Election 2024 ) के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की बची 35 सीटों पर भी आज ही मतदान हो रहा है। इस फेज में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। रायबरेली से वायनाड सांसद राहुल गांधी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने मुंबई में मतदान कर दिया है। वहीं भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पहली बार वोट डालने पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati ) ने भी मतदान कर दिया है। 5वें चरण के मतदान से पहले बसपा चीफ मायावती ने कहा कि,आज पांचवे चरण का मतदान हो रहा है. मैं मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे वोट करने जरूर जाएं जलपान बाद में करें लेकिन पहले वोट डालने जरूर जाएं। देश में जनहित के मुद्दों पर कम चुनाव हो रहा है, आरोप प्रत्यारोप पर ज्यादा चुनाव हो रहा है। ये देशहित में ठीक नहीं है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।


