Sunday, April 19, 2026

Google search engine
HomeपंजाबLPU के गेट के बाहर दो पक्षों में विवाद को लेकर चलीं...

LPU के गेट के बाहर दो पक्षों में विवाद को लेकर चलीं गोलियां, एक युवक घायल

NRI SANJH JALANDHAR (4 MAY)

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने फायरिंग कर दी। जिसमें 2 युवकों को गोली लग लग गई है। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सारा विवाद बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही सतनामपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी देते हुए घायल सत्यम ने बताया कि वह अपने फ्रेंड की बर्थडे पार्टी से होकर ग्रीन वैली में गली के बाहर खड़े थे कि इतने में 3 मोटरसाइकिल सवार युवक आए और सबसे पीछे बैठे युवक मनी ने उस पर गोलियां चला दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उसके दोस्तों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल सत्यम की दाहिने बाजू में से गोली आर पार हो गई और दूसरी गोली उसके पेट को छू कर चली गई है। सत्यम की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया गया है। घायल ने बताया कि मनी कुछ दिन पहले ही नाजायज हथियार रखने के जुर्म में कपूरथला जेल से बेल लेकर बाहर आया था।

वहीं दूसरी और दर्शन त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने दोस्त को लेने के लिए गया था कि वही पर कुछ लोग इकट्ठे हुए थे। वह अपने दोस्त को बचाने के लिए जब गया तो उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसके दोस्त उसको सिविल अस्पताल में लेकर आए तो उन्होंने सिविल अस्पताल के गेट के बाहर भी उसको पीटना शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments