NRI SANJH Jalandhar (25 April)
वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर चर्चा चल रही है क्योंकि वीरवार को उनकी मां बलविंदर कौर ने मीडिया को खबर दी है कि वो अभी अमृतपाल सिंह के चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं करती, बाकी संगत उन पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रही है।
कल ही खबर सामने आई थी कि अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से चुनाव लड़ेंगे. बलविंदर कौर ने कहा कि जब भी अमृतपाल सिंह चुनाव लड़ने की बात करेंगे तो वह खुद इस बारे में खबर देंगे और वह जो भी फैसला लेंगे वह उनके साथ हैं, लेकिन फिलहाल अमृतपाल सिंह के चुनाव लड़ने की कोई खबर नहीं है.


