NRI SANJH JALANDHAR (3 April)
केरल के वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने पर्चा भर दिया है। नामांकन दाखिल करते समय प्रियंका भी राहुल के साथ थीं। इससे पहले उन्होंने वायनाड में रोड शो किया। उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान राहुल ने कहा कि वायनाड के लोगों ने मुझे हमेशा गले लगाया। इस बार भी मुझे उम्मीद है कि वो मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद थीं। नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में रोड शो किया।
उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं। इस दौरान राहुल ने कहा कि मैं 5 साल पहले वायनाड आया था और तब मैं यहां के लिए नया था। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे। मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा हूं। यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं है।
राहुल ने कहा कि मुझे वास्तव में वायनाड के लोगों ने गले लगाया। उन्होंने मेरे साथ अपने जैसा व्यवहार किया। वायनाड में हर एक शख्स ने मुझे प्यार, स्नेह, सम्मान दिया और मुझे अपना माना। बता दें कि पिछले चुनाव में यहां से राहुल गांधी ने करीब 5 लाख वोटों के अंतर के साथ बड़ी जीत हासिल की थी। बता दें कि बीजेपी ने यहां से अपने प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को चुनावी मैदान में उतारा है।


