1 अप्रैल से 15 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली, नियामक आयोग ने लिया फैसला

NRI SANJH JALANDHAR (31 March)

Advertisement
Google search engine

आगामी एक अप्रैल से राज्य के दो करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। विद्युत विनियामक आयोग की ओर से दिए गए फैसले के बाद राज्य सरकार ने सब्सिडी जारी रखी है। इस कारण हरेक श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को मौजूदा वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति यूनिट 15 पैसे सस्ती बिजली मिलेगी। नई बिजली दर लागू होने से कुटीर ज्योति वाले को 1.97 रुपए प्रति यूनिट, ग्रामीण घरेलू को 2.45 रुपए प्रति यूनिट, शहरी घरेलू को 100 यूनिट तक 4.12 रुपए प्रति यूनिट और 100 यूनिट से अधिक खपत पर 5.52 रुपए प्रति यूनिट लगेंगे। फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं को पहले की तरह फिक्स चार्ज लगेगा। कुटीर ज्योति को 20 रुपए, ग्रामीण घरेलू को 40 रुपए और शहरी घरेलू को 80 रुपए प्रति किलोवाट प्रति महीने लगेंगे।

Advertisement
Google search engine