NRI SANJH JALANDHAR (31 March)
बिहार के आरा जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जब मजदूरों से भरी हुई पिकअप पलट गई। जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई। और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है। रानी सागर डायवर्सन के पास अनियंत्रित पिकअल पलटी गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों की मदद के लिए लोग भी पहुंचे।
फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक जिन मृतकों की पहचान हुई है। उनमें रोहतास जिले के रामचीज राम का पुत्र सरोज राम, बक्सर जिले के शिवकुमार राम की पत्नी रामदुलारी देवी, बक्सर जिले केहरमुन राम की पत्नी सीता सुन्दरी देवी का नाम शामिल है।


