Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्स20 सालों से कांग्रेस के गड़ रहे रायबरेली से नूपुर लड़ सकती...

20 सालों से कांग्रेस के गड़ रहे रायबरेली से नूपुर लड़ सकती है चुनाव

NRI SANJH JALANDHAR (19 March)

नूपुर शर्मा को रायबरेली के लोकसभा सीट से भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि इस सीट पर बीते 20 सालों से कांग्रेस का गड़ रहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 वर्षों तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। कयास लगाए जा रहे है कि अगर नूपुर रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी तो भारी जीत हासिल कर सकती है।

वहीं बात करें नूपुर शर्मा की तो, उनका भी चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। वह 2008 में प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय संघ चुनाव जीतने वाली एबीवीपी की एकमात्र उम्मीदवार थीं। इसके साथ ही उन्होंने एबीवीपी के छह साल के सूखे को तोड़ दिया था।

इस बार सोनिया गांधी के राज्यसभा चले जाने से कांग्रेस के कई नेता गांधी परिवार के ही किसी सदस्य को चुनावी समर में उतरने की मांग कर रहे हैं। सबसे पुरानी पार्टी ने अब तक रायबरेली में किसी भी दल ने उम्मीदवार काे टिकट नहीं दिया है।

नुपुर पहली बार नुपुर शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान मोहम्मद पैगंबर पर दिए गए विवादित बयान के बाद चर्चा में आई थी। उनके बयान को लेकर कानपुर में लोग आक्रोशित हो गए थे। बढ़ते विवाद को देखते हुए भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments