NRI SANJH JALANDHAR (19 March)
गर्मी की शुरुआत हो गई है। लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि Ho सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 20 मार्च तक छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, झारखंड और मध्यप्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा। बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बारिश होने के कोई आसार नहीं है. IMD के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान 19 से 21 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं 18 से 20 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


