Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सभाजपा के यूपी कोर कमेटी की बैठक खत्म, 24 सीटों की जल्द...

भाजपा के यूपी कोर कमेटी की बैठक खत्म, 24 सीटों की जल्द जारी हो सकती है लिस्ट

NRI SANJH JALANDHAR (18 March)

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में हुई बीजेपी यूपी कोर कमेटी की बैठक रविवार देर रात 10.30 बजे खत्म हुई। इस बैठक में बीजेपी ने यूपी की बची हुई सभी 24 सीटों पर चर्चा की। इस बैठक में मंथन करते हुए फैसला लिया गया है कि यूपी की मिर्जापुर और सोनभद्र सीट को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) को फिर से दिया जाएगा। वहीं यूपी की बाराबंकी सीट पर टिकट वापस करने वाले उपेन्द्र रावत की जगह नए चेहरे को टिकट दिया जाएगा।

इस बैठक के खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बीजेपी मुख्यालय से बाहर निकल गए हैं। अब बहुत जल्द ही बीजेपी यूपी की बची हुई सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी।

यूपी की 80 सीटों में से 51 सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों का फैसला कर चुकी है। इसके साथ बीजेपी ने दो सीट अपने सहयोगी दल रालोद, एक सीट सुभासपा को दी हैं। अब बीजेपी बाराबंकी सहित यूपी की बची हुई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का दूसरी लिस्ट में एलान करेगी. बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट के लिए एक-एक प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया है।

माना जा रहा कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है। इसके साथ ही बीजेपी ने यूपी की मुस्लिम बहुल सीटों पर भी पहली लिस्ट में अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया था। इसमें यूपी की सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़ और गाजीपुर जैसी सीट शामिल हैं।

बता दें कि यूपी की 80 सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. वहीं इस चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments