NRI SANJH JALANDHAR (5 March)
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम और फेसबुक का सर्वर डाउन हो गया है। जिस कारण यूजर्स को इसे चलाने में दिक्कत आ रही है। दरअसल फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स एक दूसरे को मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं और न ही वीडियोज देख पा रहे हैं।
बार-बार चैक कर रहे हैं इंटरनेट
फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन होने से यूजर्स बार-बार अपना इंटरनेट चैक कर रहें हैं। कहीं उनके इंटरनेट में कोई समस्या तो नहीं। पर जब वह यूट्यूब या दूसरे किसी प्लेटफॉर्म पर कोई वीडियो प्ले कर रहे हैं तो उस पर बिना किसी समस्या के वीडियो चल रही है।
यूट्यूब का सर्वर भी हुआ था डाउन
आपको बता दें कि बीते दिनों वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब का सर्वर भी डाउन हुआ था। जिस कारण लोग यूट्यूब पर न ही वीडियोज देख पा रहे थे। तो वहीं वीडियो क्रिएटर भी अपनी वीडियो अपलोड नहीं कर पा रहे थे। पर कुछ देर बाद कंपनी ने इस समस्या को हल कर लिया था।


