Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeपंजाबढींडसा की शिरोमणि अकाली दल में वापसी, सुखबीर ने कहा– दो परिवार...

ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल में वापसी, सुखबीर ने कहा– दो परिवार एक हुए

NRI SANJH JALANDHAR (5 March

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींढसा ने शिरोमणि अकाली दल में वापसी कर ली है। उन्होंने सुखबीर बादल की अगुवाई में दोबारा पार्टी में शामिल हुए हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है क्योंकि दो परिवार एक हो चुके हैं। हमारी कोई आपसी दुश्मनी नहीं थी।

जजढींढसा ने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात ठीक नहीं है। हम पंजाब को बचाने के लिए ही इकट्ठे हो रहे हैं। हम दोनों के एक साथ आने से पार्टी को लोकसभा चुनावों के दौरान फायदा होगा और हौंसला भी बढ़ेगा।

ढींढसा के पार्टी ज्वाइन करने पर सुखबीर बादल ने कहा कि आज कई सालों के बाद दो परिवार एक हुए हैं। ढींढसा साहब 6 साल बाद शिरोमणि अकाली दल में वापसी कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन है। ढींढसा जी अकाली दल को जोश के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

सुखबीर बादल ने सीएम मान पर तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान जो कह रहे हैं कि 13-0 होगा, वह सही है। पर जीरो उन्हें ही मिलेगा। क्योंकि सारा पैसा इन्होंने विज्ञापनों पर ही लगा दिया है। इन्हें न बजट का पता है और न ही बोलने का सलीका पता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments