Sunday, April 19, 2026

Google search engine
HomeपंजाबCar एक्सीडेंट में aap विधायक जख्मी

Car एक्सीडेंट में aap विधायक जख्मी

NRI SANJH JALANDHAR (17 February)

आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में वह जख्मी हो गए हैं। ईलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मबीर घुम्मण कार से दसूहा से तलवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान चौहाना गांव के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।

गाड़ी के साइड मारने के कारण हुआ एक्सीडेंट

बताया जा रहा है कि विधायक अपनी गाड़ी से दूसहा से तलवाड़ा के निकले थे। इस दौरान चौहाल गांव के पास एक आई 20 कार ने विधायक की इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें वह जख्मी हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

11 बजे के करीब हुआ हादसा

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 11 बजे के पास हुआ। हादसे के बाद विधायक की इनोवा गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उनके सहयोगियों को भी चोटें आई हैं। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments