Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपेटीएम ऐप व QR 15 मार्च के बाद भी करेंगे काम, एक्सिस...

पेटीएम ऐप व QR 15 मार्च के बाद भी करेंगे काम, एक्सिस बैंक के साथ हुई पार्टनरशिप

NRI SANJH JALANDHAR (17 February)

पेटीएम ने मरचेंट्स पेंट्स के सेटलमेंट के लिए एक्सिस बैंक के साथ साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी ने इस जानकारी 16 को दी। जिसमें बताया गया कि वन97 कम्युनिकेशंस ने अपने नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर उस बैंक में एख एस्क्रो अकाउंट ओपन किया है। 

वन97 कम्यूनिकेशंस कंपनी ने कहा आरबीआई की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि मर्चेंट्स पार्टनर्स को सीमलेस सर्विसेज देने के लिए यह साझेदारी की गई है।  कंपनी ने कहा कि हम मर्चेंट्स को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन काम करता रहेगा।  

पेटीएम ऐप, पेटीएम QR 15 मार्च के बाद भी करेंगे काम

वन97 कम्यूनिकेशंस ने कहा कि नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर करने से पहले की तरह बिना रुके मर्चेंट्स सेटलमेंट होते रहेंगे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि पेटीएम ऐप, पेटीएम QR, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन सभी मर्चेंट पार्टनर्स के लिए 15 मार्च के बाद भी हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।

अन्य बैंक अकाउंट से जुड़े फंड ट्रांजेक्शन वाले मर्चेंट्स भी जारी रहेंगे

पेटीएम के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा किसी अन्य बैंक अकाउंट से जुड़े फंड ट्रांजेक्शन वाले मर्चेंट्स को डिसरप्शन के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। पेटीएम ने कहा है कि नॉन-पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट्स से जुड़े पेटीएम QR कोड, पेटीएम साउंडबॉक्स या पेटीएम POS टर्मिनलों का यूज करने वाले मर्चेंट्स भी 15 मार्च के बाद अपने ऑपरेशंस बिना रुके जारी रख सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि पेटीएम पेमेंट सर्विसेज अपनी स्थापना के बाद से ही एक्सिस बैंक की सेवाओं का उपयोग कर रही है। अब इस पार्टनरशिप से पेटीएम इकोसिस्टम का यूज कर रहे मर्चेंट्स के लिए एक सुव्यवस्थित बदलाव में योगदान करने की उम्मीद है।

RBI ने दी राहत

बता दें कि पेटीएम को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी राहत देते हुए 15 दिन की छूट दी है। अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध सीमा 29 फरवरी से लागू नहीं होगी,इसे 15 दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। पेटीएम वॉलेट, फास्‍टैग और ग्राहक खातों में लेनदेन 15 मार्च 2024 तक किया जा सकता है। इसके साथ ही आरबीआई ने पेटीएम को लेकर FAQ  भी जारी किया है। वहीं अब Paytm Payments Bank पर प्रतिबंध 15 मार्च के बाद लागू होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments