बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों ने ठंडा परफॉर्म किया. यहां तक कि ‘रामायण’ ने भी पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया. वहीं ‘ओम’ की रफ्तार भी काफी धीमी नजर आई. जबकि ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का तो बुरा हाल दिखा. चलिए यहां जानते हैं कि ये सभी फिल्में, 26 नवंबर यानी गुरुवार को कितनी कमाई कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी हैरणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है
इस फिल्म ने तीसरे बुधवार यानी रिलीज के 21वे दिन अपनी अब तक की सबसे कम कमाई की. इसका कलेक्शन महज 9.60 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब चौथे गुरुवार यानी 22वें दिन की कमाई की बात करें तोधनुष की ‘ओम’ की कमाई को भी बुधवार को बड़ा झटका लगा और ये बस 4.10 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई.
वहीं अब ये सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर रही है और इसके 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई की बात करें सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को सुबह 11 बजे तक 0.59 करोड़ की कमाई कर ली है.इसी के साथ फिलहाल ‘ओम’ की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई 66.14 करोड़ रुपये हो गई है।


