रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ 2022 में आई थी. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब फिल्ममेकर अयान मुखर्जी ने फिल्म के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अयान ने कंफर्म किया कि वो ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम कर रहे हैं
‘मिन्नल मुरली’ के डायरेक्टर बासिल जोसेफ के साथ पौराणिक कथाओं, सुपरहीरो और फैंटेसी सिनेमा पर हुए एक सैशन के दौरान अयान ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के बारे में बात कीउन्होंने बताया कि वो इस फिल्म के दूसरे पार्ट को इंडियन कल्चर, हिंदू धर्म और आध्यात्मिकता से और ज्यादा जोड़ना चाहते हैं।
अयान ने कहा कि शुरुआत में उनकी सोच वेस्टर्न फैंटेसी स्टोरीज से इंस्पायर थी. उस वक्त हॉलीवुड में सुपरहीरो-फैंटेसी फिल्मों पर काफी काम हो रहा था. हालांकि, धीरे-धीरे जैसे फिल्म की राइटिंग पर काम किया तो वो भारतीय पौराणिक कथाओं की और अट्रैक्ट होने लगे. इसी वजह से उन्होंने फिल्म का टाइटल बदल दिया.अब अयान फिल्म के दूसरे पार्ट में और भी ज्यादा गहराई से सब दिखाना चाहते हैं. इसी के साथ अयान ने फाइनेंशियल चैलेंजेस के बारे में भी बात की. इसी वजह से दोनों पार्ट एक साथ नहीं बने. हालांकि, कहानी की रूपरेखा पहले ही तैयार हो गई. हालांकि, मेकर्स चाहते थे कि सीक्वल बनाने से पहले वो फर्स्ट पार्ट को मिलने वाले ऑडियंस का रिएक्शन जानना चाहते थे।


