रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इंडिया में तो जबरदस्त कमाई कर रही है. वहीं नेपाल में भी फिल्म ने बॉक्स ऑपिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए है. ये नेपाल में हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है.सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने नेपाल में 26.90 करोड़ (NPR) कमाए. इंडियन रुपये में 26.81 करोड़. फिल्म नेपाल में ‘पुष्पा 2’ के पछाड़ते हुए हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है
.रामायण के बाद दूसरे नबंर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है. इस फिल्म ने 26.46 करोड़ (NPR) कमाए. तीसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 है. इस फिल्म ने 23 करोड़ (NPR) का कलेक्शन किया. चौथे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2 है. फिल्म ने 19.80 करोड़ (NPR) का बिजनेस किया. पांचवें नंबर पर आरआरआर है. इस फिल्म ने 17.12 करोड़ (NPR) का बिजनेस किया
. बता दें कि इस लिस्ट में सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म है. बाकी 3 तेलुगू और एक कन्नड़ फिल्म है.इंडिया में फिल्म ने नेट 942.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म 1126.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. 18वें दिन फिल्म ने 35.60 करोड़ कमाए. हिंदी में फिल्म ने 26.25 करोड़ का बिजनेस किया. मलयालम भाषा में फिल्म ने 3.40 करोड़, कन्नड़ में 2.50 करोड़, तमिल में 2.40 करोड़ और तेलुगू में 1.05 करोड़ कमाए


