खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह को पैरोल मिल गई है। अमृतसर कोर्ट ने अमृतपाल सिंह को 1 दिन की पैरोल दी है। वह 21 नवंबर को जेल से बाहर आएंगे। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह की दादी का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार उनके अंतिम संस्कार के लिए पैरोल की मांग कर रहा था। इससे पहले कोर्ट ने 14 नवंबर को पैरोल दी थी,
जिसके बाद परिवार ने रिव्यू पिटीशन फाइल की थी।आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने भी अपना पक्ष रखा। दोपहर से चल रही बहस के बाद कोर्ट ने पैरोल पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। परिवार ने 21 से 23 नवंबर तक पैरोल की मांग की थी, लेकिन दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 1 दिन की पैरोल दे दी है। सुनवाई के बाद अमृतपाल सिंह के वकील ने कहा कि कोर्ट का डिटेल्ड ऑर्डर आने के बाद पूरी जानकारी शेयर की जाएगी।


