Wednesday, November 18, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने ई.वी.एम. और वी.वी.पैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग...

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने ई.वी.एम. और वी.वी.पैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग का किया निरीक्षण

जालंधर में भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया द्वारा आज जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स स्थित जिला स्तरीय ई.वी.एम. वेयर हाउस में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ई.वी.एम.) और वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट) की चल रही फर्स्ट लेवल चेकिंग का निरीक्षण किया गया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भारत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीनों की जांच 12 नवंबर 2026 से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा चुनाव अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस जांच प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा नामित प्रतिनिधियों को शामिल होने का मौका दिया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास को और मजबूत किया जा सके। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर भी मौजूद थीं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जांच के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और पूरी कार्रवाई सी.सी.टी.वी. की निगरानी में की जा रही है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रियता से शामिल हों और अपने प्रतिनिधि भेजें, ताकि जांच के प्रत्येक चरण में पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जा सके। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार डॉ. दीपक राज के अलावा जिला चुनाव कार्यालय का स्टाफ और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments