कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव रिलीज हो गई है. इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर राजनीति के कई बड़े खुलासे किए हैं. सोनिया गांधी ने अपनी किताब में यूपीए सरकार को चलाने को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि वो और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कैसे पार्टी और सरकार को संभालते थे।सोनिया गांधी ने बताया है कि यूपीए की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार चलाते थे वहीं सोनिया गांधी पार्टी चलाती थीं.उन्होंने यह भी बताया कि 2004 के आम चुनावों के नतीजे आने से कई महीने पहले ही उन्होंने अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मिलकर यह तय कर लिया था कि वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी. उनके बच्चों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण ऐसा करने पर जोर दिया था. उन्होंने लिखा, “मेरे मन से संदेह का आखिरी अंश भी अचानक दूर हो गया. मुझे लगा जैसे मैं खुद से कह रही हूं सोनिया अपने प्रति ईमानदार रहो. तुम हमेशा से यह जानती रही हो. बस, इसे छोड़ दो.”मनमोहन सिंह को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1991 में अर्थव्यवस्था को उदार बनाने वाले व्यक्ति के रूप में उनकी छवि उन लोगों की चिंताओं को दूर कर सकती थी जिन्हें इस बात की फिक्र थी कि वामपंथी दल बाहर से UPA सरकार को समर्थन दे रहे हैं


