मंगलवार को तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि 199 रनों का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवरों में चेज हो गया. खासतौर पर अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार शुरू होने के बाद रुका ही नहीं, जिन्होंने 38 गेंद में 113 रन की तूफानी पारी खेली
अब ईशान किशन ने शतकीय पारी के बाद अभिषेक के मजे लिए है।अभिषेक ने महज 35 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था, जो टी20 में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक भी है. सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने अपने स्पेशल मेडिटेशन पोज में सेलिब्रेशन किया था. सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें ईशान किशन कहते दिख रहे हैं कि अभिषेक खुद मेडिटेशन करते हैं,
लेकिन दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करने का काम कर रहे हैअभिषेक की तूफानी पारी पर ईशान किशन ने कहा, “दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है.” बता दें कि अभिषेक भगवान शिव के भक्त हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर मंदिर के दर्शन की तस्वीरें और वीडियो क्लिप साझा करते रहते हैं
ईशान किशन चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाए. उनकी जगह दोनों बार प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है. वैभव और अभिषेक ने मिलकर वेलिंगटन में खूब गदर काटा. दोनों ने मिलकर 7 ओवर में ही 133 रन बना डाले थे. वैभव ने 19 गेंद में 45 रनों की तूफानी पारी खेली.


