Friday, October 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहाईकोर्ट ने पंजाब को स्थाई डीजीपी देने वाली याचिका को दी मंजूरी...

हाईकोर्ट ने पंजाब को स्थाई डीजीपी देने वाली याचिका को दी मंजूरी , IPS गौरव यादव होगें डीजीपी

पंजाब को आखिरकार परमानेंट DGP मिल गया है। पंजाब सरकार ने IPS गौरव यादव को DGP अपॉइंट किया है। आपको बता दें कि इससे पहले गौरव यादव इस पोस्ट पर काम कर रहे थे।इसके साथ ही, पिछले चार साल से एक्टिंग DGP के सुपरविज़न में चल रही पंजाब पुलिस को परमानेंट चीफ मिलने की मंज़ूरी मिल गई है।

गौरव यादव जुलाई 2022 से एक्टिंग DGP के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उनके अपॉइंटमेंट का फॉर्मल ऑर्डर अभी जारी नहीं हुआ था।परामानेंट DGP के अपॉइंटमेंट के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) को 14 IPS अधिकारियों के नाम भेजे थे। इन नामों पर विचार करने के बाद कमीशन ने राज्य सरकार को तीन अधिकारियों का पैनल भेजा था।

इसमें गौरव यादव, शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू शामिल हैं। तीनों अधिकारी 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री की इन-प्रिंसिपल मंज़ूरी के बाद गौरव यादव का नाम फाइनल होने की संभावना है। अपॉइंटमेंट में देरी का मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है।

वकील निखिल थमन की दायर एक जनहित याचिका में पुलिस चीफ को एडिशनल चार्ज के तौर पर लंबे समय तक नियुक्त करने पर सवाल उठाया गया था। UPSC से पैनल मिलने के बाद भी, नियुक्ति पर फैसला पेंडिंग रहा। अब, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक की डेडलाइन दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments