Friday, October 9, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलAmazon ने अपने रिटेल बिजनेस की रीस्ट्रक्चरिंग के तहत 1,000 कर्मचारियों को...

Amazon ने अपने रिटेल बिजनेस की रीस्ट्रक्चरिंग के तहत 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने रिटेल बिजनेस की रीस्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी का असर भारत, US और UK में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा है।

खास बात यह है कि Amazon ने ये छंटनी ऐसे समय में की है जब कंपनी सेल पर जा रही है।रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी का सबसे बड़ा असर Amazon के स्टोर्स डिवीजन पर पड़ा है। यह कंपनी के कोर ऑनलाइन शॉपिंग बिजनेस का अहम हिस्सा है।

कंपनी ने करीब 1,000 पदों को खत्म करने की पुष्टि की है। Amazon के प्रवक्ता के मुताबिक, स्टोर्स बिजनेस के कुछ हिस्सों में बदलाव किए गए हैं। इसका मकसद बिजनेस की प्राथमिकताओं पर ज्यादा असरदार तरीके से फोकस करना और ग्राहकों को बेहतर सर्विस देना है।

इस रीस्ट्रक्चरिंग का असर कस्टमर सर्विस और सेलिंग पार्टनर सर्विस से जुड़ी टीमों पर भी पड़ा है। भारत, US और UK में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को उनकी नौकरी खत्म होने की जानकारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments