राखी के त्यौहार पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि मैंने 1.37 लाख सत्कार सखियों को 52.20 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर ‘भाई’ का फर्ज निभाया है। ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ को बड़ी सफलता दिलाने में सत्कार सखियों ने अहम भूमिका निभाई है।