Saturday, August 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसुखबीर सिंह बादल को अस्पताल से मिली छुट्टी .....

सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल से मिली छुट्टी …..

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का पहला बयान सामने आया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह न तो पहले ऐसे हमलों से डरे थे और न ही अब डरेंगे। सुखबीर ने कहा कि जिसके सिर पर भगवान का हाथ होता है, उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता, चाहे उस पर कितनी भी ताकत लगा लो।

अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि ये ताकतें पंजाब की अमन-चैन में आग लगाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन गुरु साहिब ने रहम किया है। वह ऐसी हरकतों से नहीं डरेंगे। शिरोमणि अकाली दल हर कुर्बानी देने को तैयार है। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल पंजाब की तरक्की, पंजाब के भाईचारे और पंजाब की खुशहाली के लिए पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments