Saturday, August 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में आज से बदलेगा मौसम !

पंजाब में आज से बदलेगा मौसम !

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (14 अगस्त) से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। इस इलाके में लगातार भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है, जो 19 अगस्त तक जारी रहेगा।चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने इस संबंध में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह अब औसत तापमान से 2.7 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।

पूरे पंजाब में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर, खासकर पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।चंडीगढ़ मौसम केंद्र अनुसार मॉनसून ट्रफ लाइन अभी उत्तर भारत के कई हिस्सों से गुजर रही है।

साथ ही, बंगाल की खाड़ी के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना है। मौसम में हो रहे ये सभी बदलाव पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को सीधे प्रभावित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि इसके असर से कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments