कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक प्रदर्शन किया. उसके संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे. पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन की तैयारी में थे, लेकिन सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा कि सरकार किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करेगी और दर्ज की गई एफआईआर वापस ली जाएंगी।
सौरव दास ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद, सरकार के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की।यह बैठक 2-3 घंटे तक चली. उन्होंने बिहार और असम की उन नोटिफिकेशन की कॉपी शेयर कीं, जिनमें FIR वापस लेने, भविष्य में कोई कार्रवाई न करने और हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने की गारंटी दी गई है.’दिल्ली के साथ-साथ बिहार, असम और राजस्थान में भी प्रदर्शन हुआ था।
राज्यों की पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर चुकी है।सीजेपी ने दावा किया है कि ये सभी एफआईआर वापस होंगी।वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सोमवार को गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सीजेपी को एक करोड़ रुपए का फंड देने की घोषणा की. सौरव दास ने कहा कि पुलिस द्वारा दर्ज मामलों का सामना कर रहे छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सीजेपी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर लॉयर कपिल सिब्बल के संपर्क में है।


