फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच है. 1966 के बाद पहली बार है जब दोनों देश विश्व कप में भिड़ेंगे, इस बार तो जंग खिताब के लिए है. एक तरफ लियोनेल मेसी होंगे, दूसरी तरफ लामिन यामाल और स्पेन का वो डिफेंड, जिसके खिलाफ इस संस्करण सिर्फ एक गोल हुआ है. इस महामुकाबले से पहले भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni का पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने 10 साल पहले किया था. उनकी भविष्यवाणी सच हो गई!
स्पेन बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय समयनुसार 20 जुलाई (सोमवार) को 12:30 AM बजे होगा, यानी रविवार रात को. क्या इस मुकाबले की भविष्यवाणी MS Dhoni ने सालों पहले कर दी थी?
उनके समर्थक तो यही कह रहे हैं और उनका एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है. बता दें कि स्पेन सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर आ रही है और अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में मात दी थी।
जैसे ही ये तय हुआ कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा, एमएस धोनी का 10 साल पुराना पोस्ट वायरल हो रहा. ये पोस्ट 2016 का है, जब टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी. उस समय धोनी कप्तान थे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था. इसमें उनके साथ अक्षर पटेल, करूँ नायर, जयदेव उनादकट बैठे है।
MS Dhoni के पोस्ट में शेयर की गई फोटो से साफ था कि वह फीफा गेम खेल रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘स्पेन बनाम अर्जेंटीना’. यही कारण है कि धोनी का पोस्ट वायरल हो रहा है. उनके समर्थक कह रहे हैं कि धोनी ने 10 साल पहले बता दिया था कि एक दिन ये दोनों टीमें इतने बड़े मंच पर आमने सामने होंगी।


