Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदेश में सोने की कीमतों में गिरावट !

देश में सोने की कीमतों में गिरावट !

अमेरिका और ईरान के बिगड़ते हालातों के बीच आज देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर भले ही सोने ने आज 0.37% की बढ़त हासिल की है और यह 4066.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार रहा है. लेकिन इसके विपरीत घरेलू बाजारों में आज सोने की कीमतों में 0.36% की गिरावट आई है, जिससे 24 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 1,42,220 रुपये पर आ गया है।

कल के मुकाबले इसमें 510 रुपये की गिरावट आई है. बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,42,730 रुपये थी।24 कैरेट की ही तरह आज 22 कैरेट सोने की कीमत कल के 1,31,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 410 रुपये कम होकर 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. 18 कैरेट सोने का भाव भी इस दौरान कम हुआ है. इसका रेट कल के मुकाबले 380 रुपये गिरकर आज 106,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कल कीमत 107,045 रुपये थी।सोना हाल ही में अपने रिकॉर्ड हाईलेवल पर पहुंचा था. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते बड़े संस्थागत निवेशकों (FIIs) और केंद्रीय बैंकों ने ऊंचे दामों पर सोने की मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे इसके दाम गिर रहे हैं. इसके अलावा, निवेशकों द्वारा गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) से पैसा निकालकर लिक्विड कैश या शेयर बाजार में शिफ्ट होने की वजह से भी सोने पर दबाव बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments