Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबफीफा वर्ल्ड कप,इंग्लैंड की हार के बाद जूड बेलिंघम ने वेलेंटिन बार्को...

फीफा वर्ल्ड कप,इंग्लैंड की हार के बाद जूड बेलिंघम ने वेलेंटिन बार्को को मारा थप्पड़

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की हार के बाद जूड बेलिंघम ने वेलेंटिन बार्को को थप्पड़ मार दिया, जो अर्जेंटीना की जीत का जश्न मना रहे थे। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. बेलिंघम को काफी ज्यादा गुस्से में देखा गया, उनकी लियोनेल मेसी के साथ भी तीखी बहस हुई थी।

अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के 84वें मिनट तक इंग्लैंड 1-0 से आगे थी, लग रहा था कि अर्जेंटीना अब शायद यहां से मैच टाइम में जीत न पाए. 6 मिनट का समय बचा था, एक्स्ट्रा टाइम 7-8 मिनट का मिलता. लेकिन अर्जेंटीना ने शानदार कमबैक किया और 7 मिनट के अंदर 2 गोल दाग दिए।

मैच के अंतिम पलों में जूड बेलिंघम ने लियोनेल मेसी को फाउल किया था, जिसके बाद उनकी तीखी बहस हुई थी. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आ गए तो माहौल काफी गर्म हो गया. मैच खत्म होने के बाद तो बेलिंघम इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अर्जेंटीना के सब्स्टीट्यूट प्लेयर को थप्पड़ मार दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments