जालंधर के थाना लांबड़ा के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पिछले दिनों कई लूट चोरियां और कत्ल की वारदातें ट्रेस नहीं हो पाई हैं, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। लोगों में चर्चा चल रही है कि इलाके में पुलिस की नफरी (तैनाती) कम है, जिसका फायदा चोर-लुटेरे उठा रहे हैं।
थाना लांबड़ा में तैनात एस.एच.ओ. बलवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि डी.एस.पी. करतारपुर नरिंदर सिंह औजला ने की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों एक एन.आर.आई. को एस.एच.ओ. बलवीर सिंह किसी मामले में उठाकर ले गए थे, जिसके कारण उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक थाना लांबड़ा में किसी की भी तैनाती एस.एच.ओ. के रूप में नहीं हुई है।


