पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री-राहत योजना 2025 को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार इस योजना को फरिश्ते स्कीम 2024 के साथ जोड़ेगी, ताकि सड़क दुर्घटना पीड़ितों और अन्य इमरजेंसी स्थितियों में बिना देरी के बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित की जा सके।नई व्यवस्था के तहत, सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में पहले 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का पूरी तरह मुफ्त इलाज मिलेगा।
इस योजना का उद्देश्य सुनहरे समय (Golden Hour) के दौरान मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराना और इलाज की प्रक्रिया को और तेज, पारदर्शी तथा प्रभावी बनाना है।राज्य सरकार, सूचीबद्ध अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग जिला स्तर पर इस पूरी स्कीम की निगरानी करेगा और इसके लिए अस्पतालों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।सरकार का मानना है कि यह एकीकृत व्यवस्था दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज मुहैया कराएगी, जिससे गंभीर मामलों में मृत्युदर कम करने और इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।


