Wednesday, July 15, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर जताया दुख

पीएम मोदी ने श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डा. सुभाष चंद्रा के पिता श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने डॉ. सुभाष चंद्रा और उनके परिवार को शोक संदेश भेजा। उन्होंने लिखा कि श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है।

इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं आपके और आपके पूरे परिवार के साथ है।एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व, श्री नंद किशोर गोयनका जी ने अपने दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन में कड़ी मेहनत को सबसे ज़्यादा महत्व दिया। पारिवारिक व्यवसाय के मार्गदर्शक के तौर पर, उन्होंने अपने आदर्शों और समर्पण से ग्रुप की यात्रा में योगदान दिया। उन्होंने न केवल व्यावसायिक परंपराओं को समृद्ध किया,

बल्कि पूरी निष्ठा के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा, संगठन और भावना से प्रेरित उनका जीवन सादगी और जन-कल्याण का उदाहरण था। मेरा सौभाग्य था कि मैं उनसे कई बार मिला और उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार हमेशा मेरी यादों में बसा रहेगा। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

श्री नंद किशोर गोयनका जी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका समृद्ध जीवन आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेगा। उनका प्यार, यादें और सीख हमेशा परिवार के साथ रहेंगी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे आपके परिवार और शुभचिंतकों को इस दुख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments