पंजाब में मानसून कमजोर हो गया है।चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, बादल छाए रहेंगे और पंजाब के लगभग 16 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान भी बढ़ेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर,
कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में बूंदाबांदी होने की संभावना है।इसी तरह चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इसको देखते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
इस समय मुख्य मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) पंजाब और चंडीगढ़ में अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर स्थित है। इस दौरान पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हालांकि, इन दोनों मौसम प्रणालियों का इस समय राज्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है।इस कारण ब्रेक-मॉनसून जैसी स्थिति बनी हुई है
और अगले कुछ दिनों तक केवल कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा।माहिरों अनुसार मानसून ट्रफ के दोबारा दक्षिण की ओर जाने के बाद, 21-22 जुलाई के आसपास मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। तब तक गर्मी और नमी से राहत की संभावना बहुत कम है।


