Tuesday, July 14, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने- चांदी की कीमत में गिरावट !

सोने- चांदी की कीमत में गिरावट !

इंटरनेशनल मार्केट ‘कॉमेक्स’ में सोने की कीमतों में गिरावट आई। आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमतों में लगभग 1.12% की गिरावट आई और यह $46.20 गिरकर $4067.50 प्रति औंस पर आ गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। चांदी 2.64% गिरकर $58.575 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।भारत के घरेलू MCX पर भी सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई।

MCX पर सोना लगभग ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो हालिया उतार-चढ़ाव के बाद एक बड़ी गिरावट है। भारत में चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। यह लगभग ₹2.17 लाख प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है।13 जुलाई को सुबह 9:30 बजे तक,

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना ₹1,608.00 बढ़कर ₹1,41,557 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।देश के प्रमुख शहरों में, 24-कैरेट सोना अभी लगभग ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 22-कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1.30 लाख है। 18-कैरेट सोना भी लगभग ₹1.08 लाख पर ट्रेड कर रहा है। चांदी लगभग ₹2.17 लाख प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments