Friday, July 10, 2026

Google search engine
Homeनेशनलनरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने महत्वपूर्ण समझौतों पर किए...

नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने महत्वपूर्ण समझौतों पर किए हस्ताक्षर

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की मौजूदगी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को नई मजबूती देने, समुद्री सुरक्षा, साइबर तकनीक, आपूर्ति श्रृंखला, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और व्यापार के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई. दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता तथा वैश्विक तनावों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को सबसे प्रभावी रास्ता बताया

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा जारी की है, जिससे व्यावहारिक साझेदारी और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत को शीर्ष सुरक्षा साझेदार के रूप में देखता है और दोनों देश शांतिपूर्ण, स्थिर तथा समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है।

दोनों देशों ने रणनीतिक समन्वय बढ़ाने, रक्षा अभ्यासों को और जटिल बनाने तथा दोनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी मजबूत करने पर सहमति जताई. साथ ही इंडो-पैसिफिक से जुड़े रक्षा मामलों पर नियमित परामर्श करने का भी फैसला लिया गया

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप को मंजूरी दी. इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के लिए नई ऑस्ट्रेलिया-भारत साझेदारी पर भी सहमति बनी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments