Wednesday, July 8, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी इंडोनेशिया सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपुराना’ पदक से सम्मानित

पीएम मोदी इंडोनेशिया सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपुराना’ पदक से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में निभाई गई उनकी अहम भूमिका के लिए इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपुराना’ पदक से सम्मानित किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने जकार्ता में एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को यह पदक भेंट किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति और वहां के लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान करोड़ों भारतीयों का है और यह भारत तथा इंडोनेशिया के ऐतिहासिक एवं गहरे संबंधों का प्रतीक है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने कहा कि यह पुरस्कार भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को एक श्रद्धांजलि है। उनके अनुसार यह सम्मान प्रधानमंत्री की उस नेतृत्व की मान्यता है, जिसने इंडोनेशिया की एकता और खुशहाली को आगे बढ़ाया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इसे भारतीयों के लिए बेहद गर्व की बात बताते हुए कहा कि यह सम्मान पीएम मोदी की भारत-ASEAN संबंधों को मजबूत करने की कोशिशों का सबूत है।बताते चलें कि यह इंडोनेशिया गणराज्य का सर्वोच्च सम्मान है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1959 में की गई थी। यह सम्मान उन विशेष व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और खुशहाली के लिए अद्वितीय सेवाएं निभाई हों।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments