पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई फिलहाल टल गई है।जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट ने ED से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही जमानत याचिका पर फैसला सुनाया जाएगा।
कोर्ट रिपोर्ट मिलने के बाद तय करेगा कि मंत्री संजीव अरोड़ा को जेल में रखना है या उन्हें जमानत दी जाएगी।बता दें कि ED ने 9 मई को उनकी सरकारी आवास पर छापा मारकर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे गुरुग्राम की जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका को पहले गुरुग्राम की विशेष अदालत ने खारिज कर दी थी।


