Tuesday, July 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमहाराष्ट्र में बारिश कारण स्कूल-कॉलेज बंद...

महाराष्ट्र में बारिश कारण स्कूल-कॉलेज बंद…

महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे सहित कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन और यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 जुलाई तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी, पेठ, दिंडोरी और नासिक ग्रामीण क्षेत्रों में अतिवृष्टि की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट पर है।

वहीं सुरक्षा कारणों सेत्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिर को भी एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. नासिक कलेक्टर ने अपील की है कि जिन श्रद्धालुओं ने 7 जुलाई को त्र्यंबकेश्वर दर्शन की योजना बनाई है, वे फिलहाल अपनी यात्रा टाल दें, क्योंकि भारी बारिश के कारण आवागमन और दर्शन व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना है।

इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति की समीक्षा की है और एहतियात के तौर पर इन 5 तालुकों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है।इसके साथ ही महाराष्ट्र के 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, ठाणे, नासिक और रायगढ में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं मुंबई में आज भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया और शहर के स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ अलर्ट पर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments