Saturday, July 4, 2026

Google search engine
Homeपंजाबतरनतारन में खूनी खेल, 2 की मौत !

तरनतारन में खूनी खेल, 2 की मौत !

तरनतारन के गांव संघा से एक दिल दहला देने वाली घटना की हर तरह चर्चा हो रही है जहां परिवारिक विवाद ने खूनी रूप धार लिया, जिसमें एक साले ने अपने जीजाजी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस भयानक घटना में न सिर्फ जीजाजी की मौत हो गई, बल्कि उन्हें बचाने के लिए आगे आई एक महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह (निवासी गांव लोपोके, अमृतसर) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, लवप्रीत अपनी रूठकर मायके बैठी पत्नी संदीप कौर को मनाने के लिए ससुराल आया था। इसी दौरान घर में झगड़ा हो गया, जो देखते-ही-देखते हिंसक रूप धार गया।आरोप है कि लवप्रीत के साले साजन सिंह ने गुस्से में आकर उन पर तेल छिड़का और आग लगा दी। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि लवप्रीत बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।इस दौरान लवप्रीत को बचाने के लिए आगे आई साजन सिंह की भाभी गुरजीत कौर भी आग की चपेट में आ गई।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।घटना में मुख्य आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया है और फिलहाल अस्पताल में इलाजाधीन है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज समेत अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments