Tuesday, June 30, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभारतीय शेयर बाजार में आज दिखी तेज़ी....

भारतीय शेयर बाजार में आज दिखी तेज़ी….

आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. एक तरफ सेंसेक्स कल 372 अंकों की गिरावट के बाद आज 277 अंक ऊपर 77005 के लेवल पर खुला है. वहीं, निफ्टी कल के क्लोजिंग स्तर 23946.25 के मुकाबले आज 85 अंकाें की बढ़त के साथ 24032.05 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है।

आज 30 जून को महीने के आखिरी दिन एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 1.4% की तेजी देखी जा रही है. बाजार खुलने के साथ ही दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.17% का उछाल देखने को मिला।

हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग करीब 0.42% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमतें घटकर वापस से 72.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई हैं. अमेरिका-ईरान के बीच भी तनाव कम होने की उम्मीदों से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा हैकल रात 29 जून के ट्रेडिंग सेशन में अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

ब्लू-चिप इंडेक्स डाऊ जोन्स 0.59% की बढ़त के साथ 52182.74 के अपने अब तक के सबसे हाई रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ. S&P 500 ने भी 1.18% की बढ़त हासिल करते हुए 7440.43 पर बंद होने में कामयाब रहा, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 2.07% उछलकर 25820.14 पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments