Saturday, June 13, 2026

Google search engine
Homeनेशनलरेल मंत्री ने कहा IRCTC जल्द लॉन्च करेगी नई वेबसाइट

रेल मंत्री ने कहा IRCTC जल्द लॉन्च करेगी नई वेबसाइट

भारतीय रेलवे ने हमेशा से ही अपने यात्रियों का बहुत अच्छे से ख्याल रखा है. हालांकि इसकी ऑनलाइन सर्विसेज से लोगों को अक्सर शिकायत रहती है. लेकिन अब लगता है कि ये शिकायतें भी जल्दी ही खत्म होने वाली हैं. क्योंकि रेलवे ने इसका एक नया तरीका खोज लिया है।

जिसका कंफर्मेशन खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दे दिया है।दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बताया है कि जल्दी ही आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च होने वाली है. एस वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने X (ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च हो जाएगी, ये वीडियो भ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेलवे के इस कदम से यात्रियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाली असुविधाओं से छुटकारा मिल जाएगा। नई वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद यात्रियों को फिलहाल जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वो इसके बाद नहीं होगी. जैसे:यात्रियों को टिकिट बुक करने में आसानी होगी, इससे तेज, आसान और बेहतर तरीके से टिकिट बुकिंग होगी.नई वेबसाइट पहले से ज्यादा आधुनिक और यूजर-फ्रेंडली होगी।

ज्यादा यूजर्स एक साथ वेबसाइट पर आने पर ये हैंग नहीं होगी.इस वेबसाइट के जरिए हर मिनट लगभग 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख तक इंक्वायरी प्रोसेस हो पाएगी.नई वेबसाइट में मल्टीलिंगुअल सपोर्ट, बेहतर सीट चयन विकल्प, किराया कैलेंडर और दिव्यांगजन, मरीजों और छात्रों के लिए बेहतर एक्सेसिबिलिटी होगी.इससे पीक सीजन में टिकिट बुकिंग के दौरान होने वाली परेशानियां काफी हद तक कम हों जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments